Skip to content
हमारे बारे में (About Us) – डिजिटल एफपीओ (Digital FPO) में आपका स्वागत है!
यह मंच भारत के किसानों को आधुनिक खेती, वैज्ञानिक तकनीक और सटीक व्यावसायिक जानकारी से जोड़ने की एक विश्वसनीय डिजिटल पहल है। और किसानों के उत्पाद बाजरा, मुंग, चना, गेहूँ , जौ, इसबगोल, सरसों, ग्वार , मैथी, प्याज , लहसुन, मटर, इत्यादि को एकत्र करके सफाई और एक लॉट बनाकर बड़ी कम्पनीयों को थोक में बेचकर खेती को लाभप्रद बनाने का प्लेटफार्म उपलब्ध है
इसका संचालन एक पंजीकृत कृषक उत्पादक कंपनी (Farmer Producer Company) द्वारा किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र को संगठित, पारदर्शी और लाभदायक बनाना है।
हमारे मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कृषि विज्ञान में स्नातक (B.Sc. Agriculture) हैं। खेतों के ज़मीनी स्तर के अनुभवों के साथ-साथ उनके पास सरकारी निविदाओं (Tenders), ई-मित्र (CSC) कियोस्क संचालन और कृषि प्रबंधन का व्यापक अनुभव है।
हमारे प्रमुख कार्य और ज़मीनी अनुभव (Our Key Initiatives):MSP पर सरकारी खरीद: किसानों को उनकी मेहनत का पूरा और सही दाम दिलाने के लिए, हमारी संस्था द्वारा सरकारी समर्थन मूल्य (MSP) पर कृषि उपज की सफलतापूर्वक खरीद और प्रबंधन किया गया है।
कोरोना काल में खाद्य सुरक्षा: कोविड-19 महामारी के उस सबसे चुनौतीपूर्ण समय में, जब सप्लाई चेन टूट गई थी, तब हमने बड़ी कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित करके थोक (Bulk) में अनाज की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की, ताकि किसी को भी खाद्यान्न की कमी न हो।
निःशुल्क कृषि एवं बुवाई अभियान: कोरोना संकट के दौरान किसानों पर आर्थिक बोझ कम करने के लिए, हमने ‘टैफे’ (TAFE) की जे-फार्म सर्विस (J Farm Services) के साथ मिलकर किसानों के खेतों में निःशुल्क खेती और बुवाई का ऐतिहासिक कार्य करवाया। इस योजना की सबसे बड़ी पारदर्शिता यह रही कि किसानों को कोई पैसा नहीं देना पड़ा, बल्कि ट्रैक्टर चालकों को बुवाई का पूरा भुगतान सीधा TAFE की जे-फार्म सर्विस द्वारा किया गया।हमारा विजन (Our Vision):हमारा लक्ष्य किसानों को केवल जानकारी देना नहीं है, बल्कि उन्हें सरकारी योजनाओं, टेंडर प्रक्रियाओं और कृषि अर्थशास्त्र की वास्तविक स्थिति से अवगत कराकर एक सफल उद्यमी बनाना है। हम पारंपरिक कृषि को आधुनिक तकनीक और कॉरपोरेट साझेदारी के साथ मिलाकर किसानों की आय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।